scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअमरिंदर सिंह ने हिमाचल विधानसभा के गेट पर खालिस्तान के झंडे लटकाए जाने की निंदा की

अमरिंदर सिंह ने हिमाचल विधानसभा के गेट पर खालिस्तान के झंडे लटकाए जाने की निंदा की

Text Size:

चंडीगढ़, आठ मई (भाषा) पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के गेट पर खालिस्तान के झंडे लटकाए जाने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सिंह ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व ऐसे कृत्यों के जरिए देश में शांति और भाईचारे के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मुख्य द्वार पर खालिस्तान के झंडे लटकाए जाने और इसकी दीवारों पर कुछ आपत्तिजनक नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। विधानसभा परिसर के मुख्य गेट नंबर एक की बाहरी तरफ ये झंडे लटके मिले जिन्हें अब प्रशासन ने हटा दिया है।

अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘हिमाचल प्रदेश विधानसभा के गेट पर खालिस्तान के झंडे लगाने के कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं। यह हाशिए पर खड़े उन असामाजिक तत्वों का कृत्य है जो हमारे देश की शांति और भाईचारे को भंग करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय से इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।’

भाषा रवि कांत नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments