scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशवाईएसआर कांग्रेस पार्टी के एमएलसी को हत्या मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के एमएलसी को हत्या मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Text Size:

राजामहेंद्रवरम, 25 अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश की मुख्य विपक्षी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) और अनंत सत्य उदय भास्कर को शनिवार को यहां की एक स्थानीय अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

भास्कर को उनके वाहन चालक वी सुब्रह्मण्यम की 2022 में हुई हत्या के मामले में गवाहों को कथित तौर पर प्रभावित करने के आरोप में शुक्रवार को जिला अदालत परिसर के बाहर से गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘भास्कर को आज यहां की अदालत ने 2022 में अपने चालक सुब्रह्मण्यम की हत्या के मामले में गवाहों को प्रभावित करने के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।’’

पुलिस ने बताया कि उन्हें राजामहेंद्रवरम केंद्रीय कारागार भेज दिया गया है।

भाषा धीरज देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments