जयपुर, 27 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में रविवार रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस घटना के बाद दो गुटों के बीच आगजनी और झड़पें हुईं। यह घटना मोटा गांव थाना इलाके के टामटिया गांव में हुई जहां दो पक्षों के बीच के विवाद ने हिंसक रूप ले गया।
पुलिस के अनुसार पीड़ित गोविंद एक पुराना मामला सुलझाने के लिए आरोपियों के घर गया था। वहां कहा-सुनी हो गई और दूसरे गुट के लोगों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
हत्या के बाद गांव में तनाव फैल गया और पीड़ित के रिश्तेदारों ने आरोपी के परिवार के घरों और बाड़ों में कथित तौर पर तोड़फोड़ की और उन्हें आग लगा दी।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
भाषा पृथ्वी अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.