scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशयुवा कांग्रेस ने जयपुर में मशाल जुलूस निकाला

युवा कांग्रेस ने जयपुर में मशाल जुलूस निकाला

Text Size:

जयपुर, आठ अप्रैल (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से ‘‘अयोग्य’’ ठहराये जाने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार शाम जयपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ मशाल जुलूस’ निकाला।

अल्‍बर्ट हॉल से गांधी सर्किल तक निकाले गए इस जुलूस में भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एवं मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सहित बड़ी संख्‍या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

श्रीनिवास ने कहा कि यह देश में लोकतंत्र व संव‍िधान को बचाने की लड़ाई है। वहीं, पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में ऐसा माहौल बनाया है जहां लोगों को अपनी बात बोलने से रोका जा रहा है।

उन्‍होंने कहा, ‘‘सब विपक्षी दल एकजुट हुए हैं और देश भर में हम इस बात को पहुंचा रहे हैं कि केंद्र में भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। ’’

भाषा पृथ्‍वी सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments