scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशअडाणी समूह के मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने राज निवास के निकट प्रदर्शन किया

अडाणी समूह के मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने राज निवास के निकट प्रदर्शन किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 मार्च (भाषा) कांग्रेस की युवा इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अडाणी समूह से जुड़े मामले की जांच की मांग करते हुए मंगलवार को उप राज्यपाल वी के सक्सेना के आवास के निकट प्रदर्शन किया।

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. की अगुवाई में संगठन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राज निवास के निकट प्रदर्शन किया।

श्रीनिवास ने आरोप लगाया, ‘‘मोदी सरकार के ‘मित्रवादी पूंजीवाद’ ने देश में आर्थिक संकट के हालात पैदा कर दिए हैं। आम जनता के खून-पसीने की कमाई डूब रही है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी खामोश हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी ने संसद में अडाणी समूह पर लगे आरोपों पर सरकार से कुछ सवालों के जवाब मांगे हैं, परंतु प्रधानमंत्री मोदी ने कोई जवाब नहीं दिया…इस मामले की जेपीसी जांच होनी चाहिए।’’

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी वरुण पांडेय ने कहा कि ‘राज निवास घेराव’ के दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की और कई युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

भाषा हक हक दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments