scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशबढ़ती मंहगाई को लेकर युवा कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रर्दशन

बढ़ती मंहगाई को लेकर युवा कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रर्दशन

Text Size:

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) देशभर में ”बढ़ती महंगाई” को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

भारतीय युवा कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता, हाथों में तख्तियां और बैनर लिये मध्य दिल्ली में शास्त्री भवन के पास इकट्ठा हुये और केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर लापरवाही का आरोप लगाते हुये उसके खिलाफ नारे लगाये।

युवा कांग्रेस के नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान केंद्र पर आरोप लगाया, ‘देश में लोग महंगाई से त्रस्त हैं लेकिन केंद्र सरकार को कोई चिंता नहीं है। वे नागरिकों की उपेक्षा कर रहे हैं।’

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने किया।

इससे पहले महिला कांग्रेस ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय के बाहर महंगाई के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया था।

भाषा साजन मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments