scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशथाने के गेट के सामने युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

थाने के गेट के सामने युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

Text Size:

बदायूं (उत्तर प्रदेश), छह अप्रैल (भाषा) बदायूं जिले के अलापुर क्षेत्र में बुधवार को एक युवक ने दिनदहाड़े थाने के गेट के ठीक सामने कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या करने वाला युवक हत्या के आरोप में कुछ दिन पहले जमानत पर जेल से रिहा हुआ था।

पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रवीण सिंह चौहान ने बुधवार को बताया, “ बदायूं जिले के अलापुर कस्बे के वार्ड नंबर तीन का रहने वाला युवक सुमित गुप्ता (24) कुछ महीने पहले हत्या के आरोप में जेल गया था और तीन दिन पहले ही जमानत पर रिहा होकर वापस आया था।”

उन्होंने बताया कि उसने अलापुर थाने के गेट के ठीक सामने खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गयी।

उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि अलापुर कस्बे के ही कुछ लोग उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे थे और उसे उधार दिए अपने रुपये वापस लेने के लिए दबाव बना रहे थे। उनका आरोप है कि कस्बे के ही रहने वाले गौरव और रॉबिन पिन्टू ने कल उसे जान से मारने की धमकी दी थी जिसके बाद सुमित ने आज दोपहर लगभग ढाई बजे थाने के सामने खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं सलीम नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments