scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशउप्र में बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार

उप्र में बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार

Text Size:

बलिया (उप्र), 14 मार्च (भाषा) बलिया जिले की रसड़ा पुलिस ने एक किशोरी को कथित रूप से शादी का झांसा देकर सात साल तक बलात्कार करने के आरोप में 26 वर्षीय युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को थाना क्षेत्र के मेरू राय का पुरा गांव का राजू प्रजापति नामक विजातीय युवक शादी का झांसा देकर करीब सात वर्ष से शारीरिक संबंध बनाता रहा और उसके साथ पति के रूप में रहता रहा।

किशोरी ने जब राजू से शादी करने की बात कही तो राजू प्रजापति ने शादी करने से इनकार कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी।

रसड़ा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक आलोक गुप्ता ने शनिवार को बताया कि इस मामले में किशोरी की शिकायत पर राजू के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को रेलवे स्टेशन रसड़ा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। वर्तमान समय में किशोरी की उम्र 23 साल है।

भाषा सं जफर देवेंद्र सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments