scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशउप्र के बहराइच में महिला और उसके 11 साल के बेटे की हत्या

उप्र के बहराइच में महिला और उसके 11 साल के बेटे की हत्या

Text Size:

बहराइच (उप्र), छह अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के बहराइच में 45 वर्षीया एक महिला और उसके 11 साल के बच्चे की एक युवक ने कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि वह व्यक्ति महिला का कथित प्रेमी था। महिला अपने प्रेमी पर विवाह करने का दबाव बना रही थी।

उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में आरोपी राम कुमार और उसके साथी विनोद को गिरफ्तार किया गया है। महिला और उसके बेटे की 23 मार्च को हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने दोनों के शव 29 मार्च को बरामद किये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि आरोपी राम कुमार का भारहा गांव की एक विवाहित महिला से प्रेम संबंध था।

भाषा यश सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments