scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशशादी का झांसा देकर बलात्कार करने का अरोप लगाया महिला ने

शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का अरोप लगाया महिला ने

Text Size:

नोएडा, 15 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सेक्टर-76 स्थित एक सोसाइटी में स्थित सैलून में काम करने वाली महिला मैनेजर ने एक व्यक्ति के खिलाफ शादी का झांसा देकर कथित रूप से बलात्कार करने तथा 20 लाख रुपया हड़प लेने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

महिला ने अपनी शिकायत में बेकरी की दूकान चलाने वाले हितेंद्र कुमार राणा पर खुद को कुंवारा बता उसे अपने प्रेम जाल में फंसाने और नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार करने का आरोप लगाया है ।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं नोए रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments