scorecardresearch
Saturday, 7 February, 2026
होमदेशबहिबल कलां पुलिस गोलीबारी घटना में आरोपपत्र जल्द दाखिल करेंगे: पंजाब सरकार

बहिबल कलां पुलिस गोलीबारी घटना में आरोपपत्र जल्द दाखिल करेंगे: पंजाब सरकार

Text Size:

चंडीगढ़, एक मार्च (भाषा) पंजाब सरकार 2015 में बहिबल कलां पुलिस गोलीबारी घटना के संबंध में अदालत में जल्द ही आरोपपत्र दाखिल करेगी। इस घटना में दो सिख प्रदर्शनकारी मारे गए थे।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा ने बुधवार को यहां हुई एक बैठक में कौमी इंसाफ मोर्चा को इसकी जानकारी दी।

मंत्रियों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि राज्य सरकार बहिबल कलां गोलीबारी घटना के संबंध में अदालत में जल्द ही एक चालान दाखिल करेगी।

कोटकपूरा में 2015 में पुलिस गोलीबारी घटना मामले की जांच कर रहे पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने 24 फरवरी को फरीदकोट में एक अदालत में एक आरोपपत्र दाखिल किया था जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी तथा अन्य का नाम था।

भाषा गोला नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments