scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशभाजपा सदस्यों की बैठक के बाद आज रात एनपीपी को समर्थन पत्र सौंपेंगे : पार्टी प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा सदस्यों की बैठक के बाद आज रात एनपीपी को समर्थन पत्र सौंपेंगे : पार्टी प्रदेश अध्यक्ष

Text Size:

शिलांग, दो मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी की मेघालय इकाई के अध्यक्ष एर्नेस्ट मावरी ने कहा कि राज्य में अगली सरकार के गठन के लिए पार्टी बृहस्पतिवार की रात ही एनपीपी को समर्थन पत्र सौंप देगी।

उन्होंने बताया कि राज्य में अकेले दम पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाली भाजपा को दो सीटें मिली हैं और अगर एनपीपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा होता, तो और अधिक सीटें मिलने की संभावना थी।

गौरतलब है कि राज्य में एनपीपी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में भाजपा भी शामिल रही थी।

मावरी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘मुझे आज शाम करीब छह बजे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का फोन आया। उन्होंने मुझसे प्रदेश में भाजपा की बैठक बुलाने और सरकार के गठन के लिए एनपीपी को समर्थन देने को कहा।’’

निर्वाचन आयोग ने कहा कि मेघालय में बृहस्पतिवार को घोषित चुनाव परिणाम में 59 में से 26 सीटें जीत कर एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आयी है।

मावरी ने कहा, ‘‘…हम आज रात ही कोनराड संगमा को समर्थन पत्र सौंप रहे हैं।’’

यह पूछने पर कि भाजपा और एनपीपी मिलकर भी बहुमत (31) नहीं पा सकेंगे, उन्होंने आशा जतायी कि पिछली सरकार में शामिल सभी घटक दल साथ आकर फिर से सरकार बनाएंगे।

भाषा अर्पणा शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments