scorecardresearch
Thursday, 22 October, 2026
होमदेशकर्नाटक में अगले तीन-चार दिन में कुछ मौजूदा समितियां भंग करूंगा : शिवकुमार

कर्नाटक में अगले तीन-चार दिन में कुछ मौजूदा समितियां भंग करूंगा : शिवकुमार

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह नयी नियुक्तियों का रास्ता साफ करने के लिए अगले तीन से चार दिन में कुछ मौजूदा समितियों को भंग कर देंगे। हालांकि, नियुक्तियों की अंतिम सूची को अभी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की मंजूरी मिलनी बाकी है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल से मुलाकात के बाद शिवकुमार ने संवाददाताओं से कहा कि बोर्ड और निगमों में पदों को भरने के लिए पार्टी नेतृत्व से परामर्श करना जरूरी है।

उन्होंने कहा, “पार्टी महासचिव से मिलना जरूरी है।”

शिवकुमार ने कहा कि वेणुगोपाल ने उन्हें बताया है कि राहुल गांधी का दौरा होना है और उनके आने के बाद मामलों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, “हमें नये लोगों को शामिल करना है। कुछ विधायकों और अन्य लोगों को भी समायोजित करना है।”

शिवकुमार ने बताया कि सूची वेणुगोपाल के पास है और राहुल गांधी के आने के बाद इसे आगे भेजा जाएगा।

यह पूछे जाने पर कि उन्होंने पहले नियुक्तियों को अंतिम रूप दिए जाने की बात कही थी, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनका आशय केवल सदस्यों की नियुक्तियों से था।

शिवकुमार ने कहा, “मुझे अब निदेशकों की सूची मिल गई है और मैं आदेश जारी कर दूंगा।”

उन्होंने बताया कि इस सूची में करीब 500 लोग शामिल हैं।

शिवकुमार ने कहा कि चुनाव नजदीक होने और आदर्श आचार संहिता लागू होने की आशंका को देखते हुए उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से अनुमति मांगी थी, लेकिन उन्हें इसकी मंजूरी नहीं मिली।

मंत्रिमंडल में दो रिक्त पदों और महिलाओं को आरक्षण देने की लंबे समय से लंबित मांग के बारे में पूछे जाने पर शिवकुमार ने कहा कि इस संबंध में फैसला शीर्ष नेतृत्व को करना है।

भाषा रवि कांत रवि कांत पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments