scorecardresearch
Sunday, 9 August, 2026
होमदेशराकांपा प्रशांत किशोर के साथ काम करना चाहती है या नहीं, यह उसका आंतरिक मामला: सुप्रिया सुले

राकांपा प्रशांत किशोर के साथ काम करना चाहती है या नहीं, यह उसका आंतरिक मामला: सुप्रिया सुले

Text Size:

मुंबई, आठ अगस्त (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने शनिवार को कहा कि प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का गुट राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ काम करना चाहता है या नहीं, यह उसका आंतरिक मामला है।

सुले ने कहा कि किशोर उनके मित्र हैं और उन्होंने हाल ही में बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में ‘बहुत बड़ी लड़ाई’ जीती है।

बारामती से सांसद सुले ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘प्रशांत किशोर कई वर्षों से मेरे अच्छे मित्र रहे हैं। मैंने उनके काम को करीब से देखा है और मैंने हमारी दोस्ती को कभी छिपाया नहीं है।’

उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर अपने पेशेवर काम में स्वतंत्र रूप से फैसले लेते हैं और उन्हें किसके साथ काम करना है, यह उनका अपना निर्णय है।

इस सप्ताह की शुरुआत में किशोर ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की प्रमुख और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार तथा उनके बेटे एवं सांसद पार्थ पवार से मुलाकात की थी।

भाषा तान्या शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments