कोलकाता, 21 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल लोक भवन ने विधानसभा चुनावों के संबंध में लोगों की शिकायतें दर्ज कराने की सुविधा मुहैया कराने के मकसद से मंगलवार को एक हेल्पलनाइन सेवा शुरू की है, जो 24 घंटे सेवा में रहेगी। यहां एक बयान में यह जानकारी दी गई।
बयान में कहा गया है कि हाल के हफ्तों में कई प्रतिनिधिमंडलों ने राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाकात की थी और चुनाव से पहले तथा परिणाम आने के बाद संभावित हिंसा को लेकर चिंता व्यक्त की थी।
बयान में कहा गया है, ‘‘उनमें से काफी लोगों ने पिछले चुनावों में हुई क्रूर हिंसा के अपने व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किए, जिसमें परिवार के सदस्यों और सगे-संबंधियों की हत्या भी शामिल है।’’
बयान के अनुसार, इन चिंताओं को ध्यान में रखते हुए लोक भवन ने नागरिकों से शिकायतें प्राप्त करने, जहां आवश्यक हो वहां त्वरित हस्तक्षेप सुनिश्चित करने और लोगों को उचित अधिकारियों से जोड़ने के लिए हेल्पलाइन शुरू की है।
पश्चिम बंगाल में 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को होंगे।
भाषा यासिर नरेश रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.