जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 15 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल के जलपाईगुडी जिले में शुक्रवार को 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने पुल से तीस्ता नदी में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना मयनागुड़ी पुलिस थाने के अंतर्गत तीस्ता ब्रिज इलाके में हुई।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान संतोष कुमार शाह के तौर पर की गई है, जो सिलीगुड़ी के मल्लागुड़ी का रहने वाला था।
उन्होंने बताया कि व्यक्ति द्वारा नदी में छलांग लगाए जाने के बाद मछुआरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। पुलिस ने बताया कि बाद में शाह का शव नदी से निकाल लिया गया और परिवार को घटना की जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
भाषा धीरज दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
