scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशपश्चिम बंगाल: संदेशखालि में महिला और बेटी के अधजले शव मिले; पति लापता

पश्चिम बंगाल: संदेशखालि में महिला और बेटी के अधजले शव मिले; पति लापता

Text Size:

कोलकाता, 12 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखालि में एक घर में रखे संदूक में एक महिला और उसकी बेटी के अधजले शव मिले। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

घटना की जानकारी शनिवार देर रात मिली और पुलिस ने रविवार सुबह शव बरामद किए।

इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया, यह हत्या के बाद सबूत नष्ट करने के प्रयास का मामला प्रतीत होता है। हालांकि, घरेलू कलह या किसी अन्य मकसद सहित सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।’’

पुलिस ने बताया कि महिला का पति लापता है और उसकी तलाश जारी है।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, जिसके चलते कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात की गई।

भाषा

नेत्रपाल सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments