scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशपश्चिम बंगाल : खुले मैदान में दस्तावेजों में लगाई आग, सीबीआई ने नमूने एकत्र किए

पश्चिम बंगाल : खुले मैदान में दस्तावेजों में लगाई आग, सीबीआई ने नमूने एकत्र किए

Text Size:

(फोटो के साथ)

कोलकाता, 18 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में आंशिक रूप से जले हुए कुछ दस्तावेजों को एक खुले मैदान से बरामद कर लिया। सीबीआई के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक अज्ञात लोगों द्वारा इन दस्तावेजों को आग के हवाले कर दिया गया था।

हालांकि, इन दस्तावेजों की उत्पत्ति का सत्यापन होना बाकी है, जांच एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ये कागजात पड़ोसी बिहार के कई क्षेत्रों में खनन व्यवसायों से संबंधित हो सकते हैं।

राज्य में स्कूल भर्ती घोटाले समेत कई मामलों की जांच कर रही सीबीआई भांगर इलाके में खेत से जुटाए गए अधजले दस्तावेजों की जांच कर रही है।

सीबीआई के अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ भांगर इलाके में दस्तावेजों को जलाने की सूचना मिलने पर हमारे कुछ अधिकारी वहां गए और आंशिक रूप से जले हुए कुछ कागजात एकत्र किए। प्रथम दृष्टया देखने पर लगता है कि ये बिहार के खनन व्यवसाय से ताल्लुक रखते हैं। ’’

भाषा रवि कांत दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments