नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (भाषा) दक्षिण दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में रविवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक वांछित अपराधी घायल हो गया, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने यह जानकारी दी।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सावन उर्फ मुच्छड़ मामा के रूप में हुई है। उसने पुलिस दल पर कथित तौर पर दो गोलियां चलाईं, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।
आरोपी लूट के एक मामले में वांछित था और कथित तौर पर 12 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल है।
भाषा प्रचेता गोला
गोला
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.