scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशउप्र के सहारनपुर में वांछित अभियुक्त पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

उप्र के सहारनपुर में वांछित अभियुक्त पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Text Size:

सहारनपुर (उप्र), 11 फरवरी (भाषा) सहारनपुर जिले के कुतुबशेर क्षेत्र में पुलिस ने गोकशी के मामले में वांछित एक फरार अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि वारदात के दौरान पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुतुब शेर के थाना प्रभारी अधिकारी एच एन सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कौसर को 10 और 11 फरवरी की दरमियानी रात को अंबाला रोड पर बहुपुर पुलिया के पास वाहन जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के अनुसार, जांच अभियान के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल से आ रहे एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोकने की कोशिश की लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

उन्होंने बताया कि आत्मरक्षा में चलायी गयी गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान सहारनपुर के मिर्जापुर इलाके के रहने वाले कौसर के रूप मे हुई है। उसे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि उसके पास से एक देसी पिस्तौल, दो खोखा, .315 बोर के दो कारतूस और 1,850 रुपये नकद बरामद किए गए। उसकी मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि कौसर कुतुबशेर इलाके में गोवध अधिनियम के तहत दर्ज मामलों मे वांछित अभियुक्त है। उसके खिलाफ कई अन्य थानों में भी गोकशी और नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

भाषा सं. सलीम सिम्मी सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments