scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशतमिलनाडु विधानसभा चुनाव में द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन को वोट दें: ओवैसी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन को वोट दें: ओवैसी

Text Size:

हैदराबाद, 20 अप्रैल (भाषा) एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को तमिलनाडु की जनता से 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के नेतृत्व वाले द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) गठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में कहा, ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पार्टी की ओर से मैं तमिलनाडु के मतदाताओं से स्टालिन के नेतृत्व वाले द्रमुक गठबंधन के पक्ष में अपना बहुमूल्य मतदान करने का अनुरोध करता हूं।’

ओवैसी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जनता के समर्थन से स्टालिन सत्ता में वापस आएंगे।

उन्होंने कहा, ‘मैं तमिलनाडु के सभी मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे 23 अप्रैल को अपना बहुमूल्य मतदान करें और द्रमुक गठबंधन के सभी उम्मीदवारों को विजयी बनाएं।’

भाषा

शुभम रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments