scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशजींद में महिला द्वारा बुजुर्ग को पीटने का वीडियो वायरल

जींद में महिला द्वारा बुजुर्ग को पीटने का वीडियो वायरल

Text Size:

जींद,19 अगस्त (भाषा) हरियाणा के जींद में गांव अलेवा में एक महिला द्वारा बुजुर्ग को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। अलेवा थाना पुलिस ने मामला संज्ञान में आने के बाद जांच शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो में महिला बुजुर्ग को थप्पड़ मारते दिखाई दे रही है। वीडियो पुराना बताया जा रहा है। हालांकि, अलेवा थाना पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों के आधार पर उनकी पहचान की और बुजुर्ग के घर पहुंची, जहां परिजनों ने किसी तरह की कोई शिकायत और मनमुटाव न होने की बात कही।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग द्वारा इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाने की बात कहने पर महिला ने आपा खो दिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

अलेवा थाना प्रभारी बीरबल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर अलेवा गांव पहुंच कर मामले की जांच शुरू की गई है।

भाषा सं रंजन शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments