scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशकानपुर में जलापूर्ति बहाल करने को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प, कई घायल

कानपुर में जलापूर्ति बहाल करने को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प, कई घायल

Text Size:

कानपुर (उत्तर प्रदेश), पांच मार्च (भाषा) कानपुर नगर के नजीराबाद थाना क्षेत्र के हर्ष नगर में रविवार शाम जलापूर्ति बहाल करने को लेकर एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) मनोज पांडे ने बताया कि पिछले कई दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित थी। उन्होंने बताया कि रविवार को जलकल कर्मचारी गड़बड़ी को ठीक करने और जलापूर्ति बहाल करने के लिए वहां पहुंचे, जिस पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई, और उसे लेकर दो गुटों में झड़प हो गई।

उन्होंने बताया कि दोनों गुटों के लोगों ने पथराव किया जिसमें कई लोग घायल हो गए, लेकिन किसी भी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

अधिकारी ने कहा कि कड़ी निगरानी रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

भाषा सं आनन्द अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments