scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशसंभल में सरकारी भूमि पर बने मस्जिद, मदरसे और स्कूल को खुद बुलडोजर से तोड़ रहे ग्रामीण

संभल में सरकारी भूमि पर बने मस्जिद, मदरसे और स्कूल को खुद बुलडोजर से तोड़ रहे ग्रामीण

Text Size:

संभल (उप्र), पांच अप्रैल (भाषा) संभल तहसील क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मदरसे-मस्जिद और स्कूल के निर्माण को ग्रामीणों ने रविवार को खुद बुलडोजर से तोड़ना शुरू किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह से शनिवार को बताया कि ग्राम प्रधान की ओर से जेसीबी उपलब्ध कराने की मांग की गई थी।

संभल तहसील के गांव मुबारकपुर बंद में रविवार को बुलडोजर पहुंचा और ग्राम सभा की साढ़े तीन बीघा भूमि पर बने ग़ौसुल मदरसा, मस्जिद ओर प्राथमिक स्कूल के अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया।

ग्राम प्रधान के पति हाजी मुनव्वर ने बताया कि आज जेसीबी की मदद ली गई है जबकि इससे पहले मजदूरों को लगा करके निर्माण को तोड़ा जा रहा था।

उन्होंने कहा कि तहसीलदार से जेसीबी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था।

मुनव्वर ने कहा, ‘‘जेसीबी की मदद से निर्माण को हटाने के लिए 20 घंटे का समय लगेगा। तहसीलदार द्वारा जेसीबी उपलब्ध कराई गई है लेकिन इसके किराये का भुगतान हम करेंगे।’’

तहसीलदार सिंह ने बताया कि ग्राम सभा की भूमि पर मस्जिद, मदरसा और स्कूल बना हुआ है, और जैसे ही ग्राम वासियों के संज्ञान में आया कि यह ग्राम सभा की जमीन है तो वे इस निर्माण को खुद ही तोड़ रहे हैं।

भाषा सं आनन्द शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments