scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशउपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने तिरुमला मंदिर में दर्शन पूजन किया

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने तिरुमला मंदिर में दर्शन पूजन किया

Text Size:

तिरुपति (आंध्र प्रदेश), 28 अप्रैल (भाषा) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने मंगलवार को तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने वैदिक पुजारियों के साथ मंदिर में प्रवेश करके ध्वजस्तंभ पर प्रार्थना की।

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘राधाकृष्णन ने आज तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।’’

दर्शन के बाद, पुरोहितों ने रंगनायकुला मंडपम में वेद आशीर्वादम का पाठ किया और उपराष्ट्रपति को तीर्थ प्रसाद देकर सम्मानित किया, साथ ही भगवान का एक चित्र भी भेंट किया।

उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित वकुलमाता, विमान वेंकटेश्वर स्वामी, भाष्यकारलु सन्निधि और योग नरसिम्हा स्वामी मंदिरों के भी दर्शन किए।

राधाकृष्णन ने बाद में मुख्य मंदिर के सामने स्थित श्री बेदी अंजनेय स्वामी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

उपराष्ट्रपति सोमवार देर रात तिरुमला पहुंचे थे, जहां राज्य के अधिकारियों और मंदिर के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर विश्व के सबसे समृद्ध हिंदू तीर्थस्थलों में से एक है जिसका प्रबंधन टीटीडी द्वारा किया जाता है, जो मंदिर का आधिकारिक संरक्षक है।

भाषा अमित अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments