scorecardresearch
Monday, 26 October, 2026
होमदेशहिमाचल में वाल्मीकि समुदाय को घर बनाने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये

हिमाचल में वाल्मीकि समुदाय को घर बनाने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाल्मीकि जयंती पर किया ऐलान, लाभार्थियों की पहचान के लिए 28 नवंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य.

Text Size:

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार वाल्मीकि समुदाय के पात्र परिवारों को घर बनाने के लिए 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला के कृष्णा नगर में वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रम में यह घोषणा की. उन्होंने कहा कि योजना तैयार कर ली गई है और इसे जल्द शुरू किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के लाभार्थियों की पहचान करने और उनकी जरूरतों का पता लगाने के लिए परिवारों और घरों का सर्वे कराया जाएगा. इस सर्वे को 28 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

सुक्खू ने कहा कि सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद करने और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है. इस योजना का उद्देश्य वाल्मीकि समुदाय के उन परिवारों को घर बनाने में मदद देना है, जो पीढ़ियों से क्षेत्र में रह रहे हैं.

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि के योगदान और उनकी शिक्षाओं का भी जिक्र किया. इसमें वाल्मीकि समुदाय के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया.

share & View comments