scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशउत्तराखंड : सड़क दुर्घटना में चार महिलाओं की मौत, दो अन्य घायल

उत्तराखंड : सड़क दुर्घटना में चार महिलाओं की मौत, दो अन्य घायल

Text Size:

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड), 12 जून (भाषा) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में रविवार को एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार चार महिलाओं की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गयीं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि दुर्घटना डीडीहाट-कुनीगांव मार्ग पर पांकती के पास हुई, जब कार अचानक अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

मृतकों की पहचान डीडीहाट के कुनीगांव की रहने वाली 90 वर्षीय देवकी देवी, 51 वर्षीय आशा बसेरा, 53 वर्षीय तुलसी देवी और बागेश्वर जिले के मंडलसेरा गांव की निवासी तारा देवी (50) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि महिलाएं एक स्थानीय मंदिर में पूजा करने के बाद घर लौट रही थीं।

दुर्घटना में घायल महिलाओं को पिथौरागढ़ के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

भाषा सं दीप्ति दीप्ति सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments