scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशउत्तराखंड: कांग्रेस विधायकों ने एलपीजी की किल्लत के विरोध में गैरसैंण में दिया धरना

उत्तराखंड: कांग्रेस विधायकों ने एलपीजी की किल्लत के विरोध में गैरसैंण में दिया धरना

Text Size:

गैरसैंण, 13 मार्च (भाषा) उत्तराखंड के गैरसैंण में कांग्रेस विधायकों ने शुक्रवार को रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर विधानसभा भवन के प्रवेशद्वार पर धरना दिया।

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में जारी बजट सत्र के दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में धरने पर बैठे कांग्रेस सदस्य अपने हाथों में गैस सिलेंडर के पोस्टर लिए हुए थे।

विधायकों ने इस दौरान गैस सिलेंडर की कमी को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से प्रदेश की जनता को भारी दिक्कत हो रही है।

आर्य ने कहा कि समस्या के निराकरण के लिए गंभीर प्रयास किए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा, “सरकार को चाहिए कि वह प्रदेश में एलपीजी गैस की नियमित और सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करे ताकि आम जनमानस को राहत मिल सके और लोगों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।”

भाषा सं दीप्ति जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments