scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशउप्र : आगरा-अलीगढ़ में हल्की बारिश, अगले 24 घंटे में प्रदेश में बारिश के आसार

उप्र : आगरा-अलीगढ़ में हल्की बारिश, अगले 24 घंटे में प्रदेश में बारिश के आसार

Text Size:

लखनऊ, 30 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा और अलीगढ़ जिलों में सोमवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान बांदा प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

भाषा

सलीम रवि कांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments