scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशउप्र : महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

उप्र : महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

Text Size:

कौशांबी (उप्र), नौ मई (भाषा) कौशांबी जिले के पिपरी क्षेत्र में घर के बाहर सो रही एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने मंगलवार को बताया कि थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव की निवासी सीता देवी (45) सोमवार की रात घर के बाहर अकेली सो रही थी। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

सिंह के अनुसार, सीता देवी के पति की मौत हो चुकी है और उसके परिजन घटनास्थल से थोड़ी दूर, दूसरे घर में रहते हैं।

उन्होंने बताया कि परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा सं सलीम मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments