scorecardresearch
Monday, 6 July, 2026
होमदेशउप्र : कौशांबी में संदिग्ध विषाक्त पदार्थ खाने से महिला और उसके तीन वर्षीय बेटे की मौत

उप्र : कौशांबी में संदिग्ध विषाक्त पदार्थ खाने से महिला और उसके तीन वर्षीय बेटे की मौत

Text Size:

कौशांबी, पांच जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में रविवार को 34 वर्षीय महिला और उसके तीन वर्षीय बेटे की कथित रूप से विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना कोखराज थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान सुमरी (34) और उसके तीन वर्षीय बेटे युवराज के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि सुमरी का विवाह पांच वर्ष पहले गुजरात में काम करने वाले धनराज से हुआ था। दंपति के दो बच्चे थे-तीन वर्षीय बेटा युवराज और दो माह की बेटी गुड़िया।

सुमरी के पिता जगलाल ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं था और उनका वैवाहिक जीवन सामान्य था।

उन्होंने बताया कि सुमरी करीब एक माह पहले अपनी छोटी बहन की शादी में शामिल होने के लिए बच्चों के साथ मायके आई थी और विवाह के बाद भी वहीं रह रही थी।

पुलिस के अनुसार, रविवार को सुमरी ने अपने पति से फोन पर बात की। इसके बाद, जब घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था, तब उसने अपने बेटे युवराज के साथ कीटनाशक का कथित रूप से सेवन कर लिया।

जगलाल जब घर लौटे तो उन्होंने सुमरी और युवराज को फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ा पाया। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम करीब छह बजे उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

भाषा

सं, सलीम रवि कांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments