scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशउप्र : बुलंदशहर में ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में दोनों के चालकों की मौत

उप्र : बुलंदशहर में ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में दोनों के चालकों की मौत

Text Size:

बुलंदशहर, 20 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जहांगीराबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बुलंदशहर की तरफ जा रही थी जबकि चावल से भरा ट्रक अनूपशहर की तरफ आ रहा था। रास्ते में दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में ट्रैक्टर चालक गिरीश (25) निवासी जिला संभल की सीएचसी ले जाते समय मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक महेंद्र (50) निवासी अंतर्गत थाना जहांगीराबाद की मेरठ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

कुमार ने बताया मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

भाषा

सं, राजेंद्र रवि कांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments