scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशउप्र : मादक पदार्थ बेचने के आरोप में तीन गिरफ्तार

उप्र : मादक पदार्थ बेचने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Text Size:

नोएडा, एक फरवरी (भाषा) मादक पदार्थ बेचने वाले गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके पास से 13 किलो गांजा, 6 ग्राम कोकीन, 16 हजार रुपए नगद तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बुधवार को बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर 60 के पास से सुबह गौरव, संदीप तथा प्रवीण को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से पुलिस ने करीब 13 किलो गांजा, 6 ग्राम कोकीन तथा मादक पदार्थ बेचकर इकट्ठी की गई 16 हजार रुपए की नकदी तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने विभिन्न प्रांतों से मादक पदार्थ लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेचने की बात स्वीकारी है ।

भाषा सं मनीषा रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments