scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशउप्र: क्रिकेट खेलते समय छात्र की मौत, दिल का दौरा पड़ने की आशंका

उप्र: क्रिकेट खेलते समय छात्र की मौत, दिल का दौरा पड़ने की आशंका

Text Size:

बरेली, 21 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शुक्रवार को क्रिकेट खेलते समय बीएससी के एक छात्र की अचानक मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि परिजन मौत की वजह दिल का दौरा मान रहे हैं और ईद से ठीक पहले हुई इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, हरहरपुर मटकली गांव निवासी 22 वर्षीय शाकिब दिल्ली में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहा था और वह ईद मनाने करीब सात दिन पहले अपने घर आया था।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे शाकिब अपने दोस्तों के साथ गांव के ईदगाह के पास मैदान में क्रिकेट खेल रहा था और इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा तथा उसकी सांस फूलने लगी।

पुलिस के मुताबिक, परिजन और दोस्त उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भाषा सं राजेंद्र जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments