scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशउप्र : वृद्ध दंपत्ति की घर में घुसकर हत्या

उप्र : वृद्ध दंपत्ति की घर में घुसकर हत्या

Text Size:

गोंडा (उप्र), 13 जुलाई (भाषा)। जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलभरिया गांव में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या कर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बुधवार को बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलभरिया गांव निवासी जाकिर मोहम्मद (75) और उनकी पत्नी ननका (70) की गांव के बाहर बने घर में मंगलवार रात सोते समय हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि अनुमान है कि हत्यारों ने किसी वजनदार हथियार से उनके सिर पर प्रहार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

परिजनों को सुबह घटना की जानकारी मिली। सूचना पाकर एएसपी के अलावा क्षेत्राधिकारी सदर विनय कुमार सिंह व थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया पूछताछ में आपसी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। श्वान दल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित कर रही हैं। पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर मिलते ही अभियोग दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शवों का पंचनामा करवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

भाषा सं जफर

मनीषा प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments