scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशउप्र: नर्स ने की आत्महत्या

उप्र: नर्स ने की आत्महत्या

Text Size:

नोएडा (उप्र),13जुलाई (भाषा) नोएडा के थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 62 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नर्स ने बुधवार सुबह अपने फ्लैट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 62 में रहने वाली नर्स (29 ) ने सुबह अपने फ्लैट में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि नर्स आदित्य पालीवाल नामक युवक के साथ रह रही थी। वह सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में काम करती थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतका के परिजन को घटना की सूचना दे दी है,साथ ही युवक से पूछताछ की जा रही है।

भाषा सं मनीषा शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments