scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशउप्र : घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग दंपति की हत्या

उप्र : घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग दंपति की हत्या

Text Size:

आजमगढ़ (उप्र), 26 जून (भाषा) आजमगढ़ जिले के निजामाबाद क्षेत्र में अपने घर के बाहर सो रहे एक बुजुर्ग दम्पति की कथित तौर पर हत्या कर दी गई।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि निजामाबाद थाना क्षेत्र के परसहां गांव में विश्वनाथ सोनकर (82) अपनी पत्नी संतरी (80) के साथ रहते थे। वे दोनों रोज की तरह रविवार रात खाना खाने के बाद गर्मी के कारण अपने घर के बाहर बिस्तर लगा कर सो गए। देर रात अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुबह जब लोग वहां से गुजरे तो बुजुर्ग दंपति के लहूलुहान शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पहले स्थानीय पुलिस और फिर पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) शैलेन्द्र लाल मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि दंपत्ति के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया है और घर में सामान यथावत है।

घटना का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। आर्य के अनुसार, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

भाषा सं सलीम मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments