scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशउप्र: मानसिक रूप से अशक्त नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

उप्र: मानसिक रूप से अशक्त नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

बलरामपुर, एक मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में मानसिक रूप से अशक्त नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार ने बताया कि 27 फरवरी को देहात थाना क्षेत्र में एक महिला अपनी 13 वर्षीय बेटी को लेकर खेत में काम करने गई थी और इसी दौरान एक अज्ञात युवक उसे बर्गर खिलाने के बहाने साइकिल पर बैठा कर जंगल के पास ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि बच्ची को आस-पास न पाकर मां ने तलाश शुरू की तो वह बदहवास हालत में मिली।

अधिकारी ने बताया कि बच्ची से आपबीती सुनने के बाद मां ने देहात थाने में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं गवाहों के आधार पर आरोपी मोनू उर्फ मकसूद को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द रवि कांत जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments