scorecardresearch
Sunday, 7 June, 2026
होमदेशउप्र : हाथरस में युवती से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

उप्र : हाथरस में युवती से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

हाथरस , छह जून (भाषा) उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय एक युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, युवती शनिवार सुबह अपने घर के पास एक प्लॉट पर गई थी, तभी उसी गांव के रहने वाले आरोपी रुपेश उर्फ रूपा (24) ने उसे दबोच लिया और उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि युवती ने इस घटना की जानकारी अपनी भाभी को दी, जिसने बाद में परिवार को सूचित किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शनिवार शाम को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सादाबाद के क्षेत्राधिकारी (सीओ) जे. एन. अस्थाना ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच की जा रही है।

भाषा

सं, जफर रवि कांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments