scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशउप्र: इटावा में स्‍नातक की छात्रा ने फंदे से लटककर आत्‍महत्‍या की

उप्र: इटावा में स्‍नातक की छात्रा ने फंदे से लटककर आत्‍महत्‍या की

Text Size:

इटावा, 28 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में शनिवार को बीएससी (स्‍नातक) की एक छात्रा ने अपने घर के कमरे में फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्‍महत्‍या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला मडैयां ख्याली राम में शनिवार सुबह की है।

पुलिस ने बताया कि पिता राजेंद्र सिंह की जब सुबह नींद खुली तो वह बेटी के कमरे के सामने से गुजर रहे थे कि तभी उनकी नजर फंदे से लटके शव पर पड़ी, जिसके बाद चीख-पुकार मच गई।

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) यशवंत सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह छात्रा यशोदा (18) का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला।

उन्होंने बताया कि परिजनों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्‍द जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments