scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशउप्र : मऊ जिले में हुए हादसे में मारे गये लोगों का गोरखपुर में अंतिम संस्कार

उप्र : मऊ जिले में हुए हादसे में मारे गये लोगों का गोरखपुर में अंतिम संस्कार

Text Size:

गोरखपुर (उप्र), 26 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक सड़क हादसे में मारे गए एक ही परिवार के तीन सदस्यों का अंतिम संस्कार रविवार को गोरखपुर में किया गया।

मृतकों में गोरखपुर के रहने वाले शिक्षक विनय श्रीवास्तव (53), पत्नी अर्चना श्रीवास्तव (48),बेटे कृतार्थ (27) और अपने पालतू कुत्ते ‘रुद्र’ के साथ सफर कर रहे थे। उनके साथ यात्रा कर रहे बिहार के गया जिले के दो लोग भी इस हादसे में मारे गए।

पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को एक साथ रखा गया और राजघाट श्मशान घाट ले जाया गया, जहां विनय के भतीजे आनंद श्रीवास्तव उर्फ़ प्रियांशु ने चिता को अग्नि दी।

उसने बताया कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी, जिनमें परिवार के तीन सदस्यों के अलावा दो वाहन चालक भी शामिल थे।

परिवार के मुताबिक हादसे में पालतू कुत्ते की भी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक श्रीवास्तव और उनका परिवार 20 अप्रैल को रांची में अपनी बेटी मीमांसा की शादी में शामिल होने के बाद शनिवार को लौट रहा था।

परिवार के मुताबिक अंतिम संस्कार विनय के भतीजे आनंद श्रीवास्तव उर्फ प्रियांशु ने किया जिसकी शादी सत मई को तय थी, जिसे अब टाल दिया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार देर रात दोहरीघाट थाना क्षेत्र में हुआ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

भाषा सं. सलीम धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments