इटावा, एक मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के बकेवर क्षेत्र में रविवार सुबह एक नाबालिग प्रेमी युगल के शव फांसी के फंदे से लटकते हुए पाये गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) श्रीश चंद्र ने बताया कि बकेवर थाना क्षेत्र के गोपियापुरा गांव के बाहर खेत में नीम के एक पेड़ की डाल पर एक किशोर और किशोरी का शव फांसी के फंदे से लटकते हुए पाये गये।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
चंद्र ने बताया कि मृतकों की पहचान आदित्य (17) और सलोनी (16) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों बकेवर क्षेत्र के रहने वाले थे और प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले की हत्या और आत्महत्या दोनों ही आशंकाओं को लेकर जांच की जा रही है।
भाषा
सं, सलीम रवि कांत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
