बस्ती (उप्र), छह मार्च (भाषा) बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 18 वर्षीय युवती की हत्या के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी मनदीप पासवान के दाहिने घुटने में गोली लगी, जबकि एक हेड कांस्टेबल भी घायल हो गया।
अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बताया कि दो मार्च को जिले के एक गांव में 18 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि पासवान ने पहले युवती के साथ छेड़छाड़ की थी और बाद में उसे गोली मार दी। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। शुक्रवार को कलवारी थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुठभेड़ में आरोपी मनदीप पासवान (22) को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से एक पिस्तौल, दो खाली कारतूस, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दाहिने घुटने में गोली लगी, जबकि कलवारी थाने के हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह के दाहिने कंधे में चोट आई। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर में भर्ती कराया गया है।
भाषा सं जफर मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
