scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशदिल्ली के हर्ष विहार थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

दिल्ली के हर्ष विहार थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) उत्तर पूर्वी दिल्ली स्थित हर्ष विहार के न्यू मंडोली औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।

शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हर्ष विहार पुलिस थाने में शव की सूचना बीट पुलिस अधिकारी ने सुबह सात बज कर करीब 15 मिनट पर दी थी। पुलिस के अनुसार, ऐसा लगता है कि व्यक्ति की मौत सिर पर चोट लगने की वजह से हुई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति की मौत का सही कारण पता लगाने के लिए अन्य पुलिस थानों में दर्ज, लापता व्यक्तियों की रिपोर्ट की जांच की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच भी की जा रही है ताकि व्यक्ति की पहचान कर घटनाक्रम का पता लगाया जा सके।

भाषा फाल्गुनी मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments