scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशनदी में नहाने गये दो किशोरों की डूबने से मौत

नदी में नहाने गये दो किशोरों की डूबने से मौत

Text Size:

देवरिया (उप्र), 26 अप्रैल (भाषा) देवरिया जिले के भाटपार रानी क्षेत्र में रविवार को नदी में नहाने गये दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि भाटपाररानी थाना क्षेत्र में छोटी गंडक नदी के चनुकी घाट पर नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में चले जाने के चलते डूबने लगे।

उन्होंने बताया कि उन्हें डूबता देख अन्य साथियों ने शोर मचाया, जिसे सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी तलाश के बाद दोनों किशोरों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सूत्रों ने बताया कि बरामद किशोरों की पहचान अतुल कुशवाहा (14) और किशन गुप्ता (15) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस सिलसिले में आवश्यक कार्यवाही की है।

भाषा सं. सलीम राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments