scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशपुणे के एक तालाब में डूबे दो किशोर

पुणे के एक तालाब में डूबे दो किशोर

Text Size:

पुणे, तीन जुलाई, (भाषा) महाराष्ट्र में पुणे शहर के डायरी इलाके में रविवार को एक तालाब में दो किशोर डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सूरज सतपुते (14) और पुष्कर दातखिंडे (13) दोनों सुबह करीब साढ़े नौ बजे तालाब में नहाने गए थे। पानी में तैरने के दौरान वे डूब गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उनके साथ आए एक अन्य लड़के ने अपने दोस्तों को डूबता देख शोर मचाया।

दमकल कर्मियों ने शवों को पानी से बाहर निकाला।

उन्होंने कहा कि उक्त मामले में आगे की जांच की जा रही है।

भाषा

फाल्गुनी नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments