scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशसार्वजनिक शौचालयों की बुरी हालत के लिए दो सफाई कर्मचारी निलंबित

सार्वजनिक शौचालयों की बुरी हालत के लिए दो सफाई कर्मचारी निलंबित

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने गोकुलपुरी इलाके में सार्वजनिक शौचालयों की खराब स्थिति के लिए दो सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है और दूसरे अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की है।

दिल्ली महिला आयोग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गत पांच अप्रैल को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने स्थानीय पार्षदों और निवासियों की एक टीम के साथ कई सार्वजनिक शौचालयों की पड़ताल की थी।

आयोग ने कहा था कि इस पड़ताल के दौरान पाया गया कि मौके पर कोई देखभाल करने वाला नहीं था और अंदर एवं बाहर गंदगी पड़ी थी।

बाद में महिला आयोग ने एमसीडी के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब किया ताकि जवाबदेही तय की जा सके। एमसीडी के शाहदरा उत्तर जोन के वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोग को सूचित किया कि दो सफाई कर्मचारियों को निलंबित किया गया है और अन्य लोगों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है।

सहायक स्वच्छता निरीक्षक, स्वच्छता निरीक्षक, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, जूनियर इंजीनियर, सहायक इंजीनियर और कार्यकारी इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

भाषा हक

हक मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments