scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशकोलकाता के दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

कोलकाता के दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Text Size:

कोलकाता, 25 जून (भाषा) कोलकाता के दो प्रमुख स्कूलों को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी के ई-मेल मिले जिसके बाद प्रबंधन ने छुट्टी घोषित कर विद्यार्थियों को घर भेज दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने स्कूल परिसर की गहन तलाशी ली, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

उन्होंने बताया कि शहर के दक्षिणी हिस्से में आनंदपुर इलाके में स्थित ‘कलकत्ता इंटरनेशनल स्कूल’ और तलतला में स्थित कलकत्ता बाल विद्यालय को ईमेल प्राप्त हुए, जिनमें दावा किया गया कि दोपहर में कक्षाओं के बीच बम फट जाएगा।

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘आनंदपुर थाने की एक टीम कलकत्ता इंटरनेशनल स्कूल और एक अन्य टीम तलतला के कलकत्ता बाल विद्यालय पहुंची। श्वान दस्ते और बम निरोधक दस्ते के कर्मियों ने दोनों परिसरों और उनके आसपास के इलाकों की गहन तलाशी ली। कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।’’

दोनों शैक्षणिक संस्थानों के अधिकारियों ने धमकी के बाद लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय को सूचित किया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। और जानकारी जुटाने के लिए ईमेल के आईपी एड्रेस की जांच की जा रही है।’’

भाषा खारी पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments