scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशझारखंड के लातेहार में जलाशय में नहाने के दौरान डूबने से दो लोगों की मौत

झारखंड के लातेहार में जलाशय में नहाने के दौरान डूबने से दो लोगों की मौत

Text Size:

लातेहार (झारखंड), पांच अप्रैल (भाषा) झारखंड के लातेहार जिले में एक बांध के जलाशय में नहाने के दौरान डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे गम्हरिया बांध में हुई। मृतकों की पहचान बरवाडीह के नटवाबार टोला निवासी विशाल परहिया (18) और मनोज परहिया (32) के रूप में हुई है।

छीपादोहर थाना प्रभारी यकीन अंसारी ने बताया, ‘‘दोनों मृतक परहिया समुदाय के थे। वे बांध पर नहाने गए थे और इसी दौरान डूब गए।’’

उन्होंने कहा कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस संबंध में अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।

भाषा प्रचेता शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments