scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशदिल्ली-मेरठ राजमार्ग पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

दिल्ली-मेरठ राजमार्ग पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

Text Size:

नोएडा (उप्र), 10 फरवरी (भाषा) नोएडा में दिल्ली-मेरठ राजमार्ग पर सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि सेक्टर 58 थाना क्षेत्र में राजमार्ग पर सेक्टर 62 के पास एक अनियंत्रित पिकअप वैन सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई और वैन चालक अमित वाहन में फंस गया।

उसने बताया कि तीन ट्रक चालक और कुछ अन्य लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर अमित को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने उनमें से छह लोगों को टक्कर मार दी।

उसने बताया कि इस घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें गाजियाबाद और दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया लेकिन उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गोविंद चौहान (35) और देवेंद्र सिंह (34)

के रूप में की गई है तथा एक घायल की हालत गंभीर है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा सं सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments